दोपहर बाद बदला मौसम, कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी; 20 को भी बारिश की संभावना

 झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार बन गए हैं। रांची समेत कई क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद काले बादलों ने आसमान को ढंक लिया और तेज बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को भी एक बार फिर आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है। रांची, गुमला, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम में बूंदाबांदी हुई।


माैसम विज्ञान के अनुसार, झारखंड में मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण झारखंड में नमी आने की वजह से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। कई जगहाें पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 20, 21 और 22 मार्च काे भी इसका असर रह सकता है।